July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

आज का दिन लिखा जाएगा सुनहरे अक्षरों में- PMमोदी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):-चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी हैं। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा…….पीएम मोदी ने लॉन्चिंग से पहले इसरो को शुभकामनाएं देते हुए मिशन में लगे वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया है………जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे……. आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज उड़ान भरेगा…… यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा…… चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा……. दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं……. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission Launch LIVE) में लगे हुए वैज्ञानिकों और इसरो को लॉन्चिंग से पहले शुभकामनाएं दी हैं……उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का इतिहास समृद्ध रहा है….. प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है, क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

ISRO Chandrayaan 3 Mission की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि  ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में फिर से गिरफ्तार हुआ अवैध पिस्तौल रखने वाला

Voice of Panipat

पानीपत के किसान शंभू बॉर्डर के लिए रवाना

Voice of Panipat

HARYANA के 2 NSS वालंटियर राष्ट्रपति से सम्मानित

Voice of Panipat