26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

वेब सीरीज ‘तांडव’ पर अनिल विज क्यों दिखे विज नाराज ? कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है और अब इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री ने अनिल विज ने भी इस अमेजन प्राइम वीडियो की तांडव सीरीज के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है | अनिल विज ने तांडव सिरिज को लेकर कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज ‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाया जाए | विज ने कहा कि इससे हिन्दू समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंची है।

एक ओर जहां ‘तांडव के निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं ने इसको लेकर माफी मांगी है तो वहीं अभी तक लोगों में नाराजगी कायम है | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार को एक ऐसा कानून बनाना चाहिए कि कोई भी वेब सीरीज सेसंर बोर्ड की अनुमित के बिना स्ट्रीम ना हो |  अनिल विज ने कहा कि इस सीरीज से हमारे तंत्र, राजनीति, सामाजिक ताने-बाने, युवा पीढ़ी और प्रधानमंत्री कार्यालय सभी पर हमला हुआ है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है औऱ लोग सड़कों पर उतरकर इस सीरीज का विरोध भी कर रहे हैं | हरियाणा में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करते दिखे और उन्होंने सीरीज के निर्माताओं और अभिनेताओं के पुतले फूंककर अपना रोष प्रकट किया |

VOICE OF PANIPAT

Related posts

सिरसा के 16 प्राइवेट स्कूलों का MIS पोर्टल ब्लॉक, नए दाखिलों पर लगी रोक

Voice of Panipat

करनाल से 4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Voice of Panipat

जानिए कौन है दीप सिद्धू की प्रेमिका रीना राय, पढ़िए

Voice of Panipat