24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

फरीदाबाद में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, मौके से 5 युवतियों के साथ एक युवक  को पकड़ा

हरियाणा के फरीदाबाद में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने एक युवक और पांचों युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में जुटी हुई है।

मामला सेक्टर-12 स्थित एडिगो मॉल में चल रहे द गोल्डन स्पा सेंटर का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान वहां एक युवक और पांच युवतियां मौजूद मिलीं।

पुलिस के अनुसार, मौके पर अनैतिक गतिविधियां होती पाई गईं। जिसके बाद एक युवक और पांच युवतियों को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों के साथ दो थानों के प्रभारी शामिल थे।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

Related posts

8 राज्यों के 28 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद , 430 फ्लाइट्स कैंसिल, अलर्ट जारी

Voice of Panipat

Haryana- बछड़े को बचाने के लिए गए थे चार लोग , लेकिन बाहर नहीं निकल पाए कुएं से… Click कर पूरी खबर पढ़े

Voice of Panipat

15 अगस्त को जेल से बाहर आएगे 43 कैदी, किया जाएगा जेल से रिहा

Voice of Panipat