33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT मे आंधी-बारिश की वजह से गिरी दि*वार, पिता और 2 बच्चे द* बे, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- बीती देर रात आई आंधी और बारिश ने कई जगहो पर अपना कहर बरपाया. पानीपत के गढ़ सरनाई गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर जाने से पिता राकेश की मौत हो गई. और 2 बच्चे घायल हो गए. वे मकान के साथ में झोपड़ी में सो रहे थे .

जिस वक्त ये हादसा हुआ. तब मलबे में पिता, मां और दो बच्‍चे दब गए थे. अचानक दीवार गिरने से चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास झोपड़ी में सो रहे लोग उठ गए और बचाने को दौड़े. किसी तरह से मलबे में दबे परिवार के लोगों को निकाला गया. दो बच्‍चों और उनके पिता को गंभीर चोट आई थी. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। जहां बच्‍चों का इलाज चल रहा है, जबकि पिता को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक मजदूरी का काम करता था. पहचान 30 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के इस गांव के 10 हजार मकानों को तोड़ेगा प्रशासन, जानिए क्यो

Voice of Panipat

बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल और हवाई ईंधन विदेश भेजना महंगा हुआ, पेट्रोल एक्सपोर्ट पर मिली राहत

Voice of Panipat