20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat Crime

टेंट हाऊस के गोदाम मे चोरी करने वाले 2 आरोपित काबू, चोरी का सामान व 6 हजार रुपए बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- टेंट हाऊस के गोदाम मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित युवक काबू, चोरीशुदा सामान व 6 हजार रुपए की नगदी बरामद । आरोपितो की पहचान जितेन्द्र निवासी महादेव कालोनी व रोहित निवासी पटेल नगर पानीपत के रूप मे हुई ।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया रविवार को थाना शहर पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान लाल बत्ती चौक के पास मौजूद थी । टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के दो युवक भावना चौक पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे है । पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे दोनो आरोपित युवको को काबू कर प्रारंभिक पूछताछ की तो युवको ने अपनी पहचान जितेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी महादेव कालोनी व रोहित पुत्र सतबीर निवासी पटेल नगर पानीपत के रूप मे बताई । गहनता से पूछताछ करने पर आरोपितों ने बीते शुक्रवार की रात रमेश नगर मे एक टेंट हाऊस के गोदाम मे घुसकर टेंट का सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा ।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया टेंट के गोदाम से चोरी की उक्त वारदात बारे सचिन निवासी न्यू रमेश नगर पानीपत की शिकायत पर थाना शहर मे मुकदमा दर्ज है । सचिन ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत मे बताया था की उसकी बीर जी टेंट हाऊस के नाम से दुकान है व न्यू रमेश नगर मे गोदाम है । 27/28 अगस्त की रात अज्ञात युवक गोदाम मे घुसकर एक पतीला, 6 बाल्टी व स्टील के बर्तन चोरी करके ले गए ।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया आरोपितों ने चोरीशुदा सामान मे से कुछ सामान राह चलते अज्ञात युवक को बेचने के पश्चात पैसो को नशा करने व खाने-पीने मे खर्च कर दिया । बची 6 हजार रूपये की नगदी व चोरीशुदा 6 बाल्टी, 1पतीला व अन्य बर्तन बरामद कर गिरफ्तार दोनो आरोपित जितेन्द्र व रोहित को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

HARYANA पुलिस भर्ती मापदंड में तीसरी बार संशोधन

Voice of Panipat

PM ने अरुणाचल में सेला टनल का किया इनॉगरेशन

Voice of Panipat

बदमाशों व पुलिस में हुई मुठभेड़, अस्पताल में बंदी को छुडवाने आए थे नौ बदमाश,

Voice of Panipat