28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

दिग्विजय चौटाला ने पत्रकार मंदीप पुनिया की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट, लिखा सिर्फ….

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- किसान आंदोलन में कवरेज कर रहे पत्रकार मंदीप पुनिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंदीप पुनिया को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

इस मामले में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी ट्वीट किया है। दिग्विजय चौटाला ने #FreePress की एक फोटो पोस्ट की है और उसके साथ सिर्फ एक ही शब्द लिखा है जिसमें Free Press लिखा है। और एक फोटो शेयर की है।

आपको बता दें कि शनिवार की शाम को सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यहार के आरोप में पत्रकार मंदीप पुनिया और धर्मेंद्र सिंह को हिरासत में लिया था, जिसके बाद रातभर पूछताछ के बाद धमेंद्र को अलसुबह छोड़ दिया गया जबकि मंदीप पुनिया को गिरफ्तार कर लिया।

मंदीप पुनिया पर पुलिस ने कई धाराओ के तहत केस दर्ज किया है। मंदीप पुनिया को दिल्ली की म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, अब सरकार 2 महीने में लेगी फैसला

Sahab Ram

हरियाणा के CM सड़क पर दौड़ाते नजर आए बुलेट

Voice of Panipat

प्रेमी के लिए अपने घर वालों से हुई बेदखल, अब प्रेमी भी हुआ लापता, प्रेमिका ने थाने में करवाया मामला दर्ज

Voice of Panipat