कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मेंबर्स को WhatsApp चैनल की सुविधा की सौगात मिली है। जहां अब सिर्फ ‘Hello’ लिखते ही इन्हें उनके PF अकाउंट में बैलेंस से लेकर अन्य तमाम जानकारियां तुरंत उसके WhatsApp पर आ जाएगी।
इसके अलावा संगठन के सदस्य कर्मचारी और पेंशनर्स EPFO से अन्य जरूरी सेवाओं और आने वाला हर एक अपडेट्स इसी EPFO WhatsApp चैनल के माध्यम से हासिल कर सकेंगे।
QR कोड किया शेयर
EPFO अपने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और उन्हें सभी सर्विसेज का आसान एक्सेस देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है और इस क्रम में WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ये नई सुविधा दी है। इस संबंध में EPFO ने X पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए मेंबर्स से इस WhatsApp चैनल के साथ जुड़ने की अपील की है.
इसके साथ ही EPFO ने एक QR कोड (EPFO QR Code) भी पोस्ट में शेयर किया है, जिसे स्कैन कर मेंबर इससे जुड़ सकते हैं।सिर्फ QR कोड के जरिए ही नहीं बल्कि EPFO मेंबर(https://whatsapp.com/channel/00 29Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y) लिंक के जरिए भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ सकते हैं।
इस तरह से मिलेगा लाभ
EPFO के रजिस्टर्ड WhatsApp चैनल से लिंक होकर उस पर ‘Hello’ टाइप करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर EPFO के मैसेज पाने का विकल्प भी चुन सकते हैं। आपके मैसेज करने के बाद संगठन पहले वेरिफाई करेगा कि मैसेज यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े रजिस्टर्ड मैसेज के मोबाइल नंबर से आया है या नहीं। अगर मैसेज वेरिफाई हो जाता है, तो सदस्य को स्थानीय भाषा में सरल मेनू विकल्प दिखाई देंगे। जिससे सदस्य विकल्प का चयन कर सकता है, विवरण जमा कर सकता है या सरल सवालों के जवाब पर क्लिक कर सकता है। अब EPFO की ओर से मैसेज पर कार्रवाई की जाएगी और AI चैटबॉट द्वारा सीधे या EPFO डेटाबेस में खोज करके जवाब दिया जाएगा।
WhatsApp पर EPFO की तमाम सेवाओं की जानकारी जिनमें सबसे जरूरी अपने PF अकाउंट में जमा पूंजी यानी PF बैलेंस की पूरी डिटेल हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा पिछली 5 ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं, EPFO के तहत क्लेम स्टेटस भी चेक किया जा सकेगा।

