32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana PoliticsPanipat Politics

इनेलो के मुखिया अभय चौटाला बोले- गठबंधन करने वालों को घेरेंगे

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के मुखिया एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है.. भाजपा को समर्थन देने वाले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से कहूंगा कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का नाम पहले की भांति चौधरी देवीलाल के नाम पर करें, नहीं कर सकते तो सत्ता छोड़ दें। वह सेक्टर 13-17 में पानीपत शहरी व ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे…

उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह का नाम लेकर कहा कि थर्मल का नामकरण चौधरी देवीलाल के नाम से था। वे भी चौधरी साहब का फोटो लगाकर चुनाव लड़ते हैं, उन्हें थर्मल याद क्यों नहीं है? विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में ऐसे लोगों की तसल्ली बैठानी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि वे भी सत्ताधारियों से डरे हैं।

विधानसभा में पांच मिनट से अधिक नहीं बोलते। किसान-मजदूरों, एसवाईएल, धान घोटाले को भूल गए हैं। कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। सात-आठ महीने बाद हुड्डा भी जेल में होंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह, जिलाध्यक्ष हेमराज जागलाल, एडवोकेट रोहित कुंडू, प्रवीण तोमर, निशान सिंह मलिक, रामकुमार, प्रेम भालसी, राजेंद्र जागलान आदि मौजूद रहे।TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर मचा घमासान.

Voice of Panipat

एक और भू आवंटन घोटाले में फंसे हुड्डा की बढ़ीं मुश्किलें, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

पूर्व सीएम चौटाला के करीबी अशोक अरोड़ा ने दिया इनेलो से इस्तीफा

Voice of Panipat