32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana PoliticsPolitics

सरकार ने पेश किया पांच साल का विजन, पहले साल ही गांव की ओर चली मनोहर-दुष्यंत की जोड़ी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार अगले पांच साल तक गांवों के विकास पर फोकस करने वाली है। प्रदेश सरकार ने अगले पांच साल का एजेंडा सेट कर लिया है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की जड़ पर हमला बोलने के संकल्प के साथ मनोहर और दुष्यंत की जोड़ी ने करीब दो लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के काबिल बनाने का वादा किया है…

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार का विजन पेश किया। 12 पेज के इस अभिभाषण में गांव, किसान और खेती की सबसे ज्यादा चिंता की गई है। एसवाईएल नहर निर्माण के साथ ही उसमें रावी-व्यास के पानी के बंदोबस्त, हांसी-बुटाना लिंक नहर का चैनल शुरू कराने को सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी और 2022 तक किसानों की डबल आय सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली सरकार ने लड़कियों की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की खास फिक्र की है। राज्य सरकार लोगों के रहन-सहन के स्तर में सुधार को लेकर भी संजीदा नजर आ रही है। प्रदेश को ईज आफ डूइंग बिजनेस और ईज आफ लिविंग इंडेक्स में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प राज्य सरकार ने दोहराया है

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

BIG BREAKING-अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी

Voice of Panipat

कल होगी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Voice of Panipat

सदन में स्पीकर के सामने पहली पंक्ति में बैठेंगे अभय और नैना चौटाला

Voice of Panipat