September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के सिरसा में भी बढ़े दूध के दाम, जानें कितना महंगा हुआ गाय और भैंस का दूध ?

देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच हरियाणा के कई जिलों में दूध के दाम बढ़ गए है। जींद के बाद सिरसा में पशुपालकों ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब यहां भैंस का दूध 100 रुपए किलो/लीटर और गाय का दूध 80 रुपए लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा। अगर कोई तय कीमत से कम में दूध बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ 5100 रुपए जुर्माना लगाने का भी ऐलान किया गया है।

भैंस और गाय का दूध हुआ महंगा
आज गुरुवार को सिरसा के कालांवाली में गदराना और कालांवाली गांव के पशुपालकों की पंचायत हुई। इसमें किसान नेताओं और अन्य ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। इस पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब भैंस का दूध 100 रुपए और गाय का दूध 80 रुपए किलो/लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा।

कम रेट में दूध बेचने पर लगेगा जुर्माना
बैठक के दौरान पशुपालकों ने कहा कि लंबे समय से दूध के दाम लगभग स्थिर हैं, जबकि पशुओं के चारे और खल-चूरी समेत अन्य चीजों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है।  ऐसे में दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पशुपालकों ने कहा कि अब दूध खुले में बेचा जाए या डेयरी पर, सभी जगह नए निर्धारित रेट ही लागू होंगे। अगर कोई व्यक्ति तय रेट से कम में दूध बेचता पाया गया तो उसकी जांच की जाएगी और उस पर 5100 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

Related posts

Breaking:- पहलगाम आतंकी हमला में जान गंवाने वाले लोगों को गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Voice of Panipat

हरियाणा में जल्द शुरू होगा ये नया फोरलेन हाइवे, गुरुग्राम- रेवाड़ी के बीच फर्राटेदार होगा सफर

Sahab Ram

हरियाणा में 530 युवको को मिला इजराइल जाने का मौका

Voice of Panipat