32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Jobs

मैनेजर, जूनियर ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती

वायस ऑफ पानीपत  :- NMDC ने झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के तोकीसूद उत्तरी कोयला खदान के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनएमडीसी की आधिकारिक साइट nmdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 16 जून है. यह रिक्रूटमेंट ड्राइव ऑर्गनाइजेशन में 21 पदों पर भर्ती के लिए की जा रही है. इन पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर जूनियर ऑफिसर, शॉट फ़िरेर 

आयु सीमा- डिप्टी जनरल मैनेजर के पद के लिए आयु सीमा 52 वर्ष है.

असिस्टेंट जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर जूनियर मैनेजर के पद के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है. जूनियर ऑफिसर के पद के लिए 35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है. शॉट फायरर की पोस्ट के लिए 30 वर्ष आयु निर्धारित.

उम्मीदवारों को कार्यकारी ग्रेड पदों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा. वहीं सुरवाइजरी ग्रेड पोस्ट के लिए 250 रुपये और वर्कमैन ग्रेड पोस्ट के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्लयूडी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करे से छूट दी गई है.

 एग्जीक्यूटिव ग्रेड के पद के  उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. सुपरवाइजर और नॉन एग्जीक्यूटिव पदो के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. वहीं सुपरवाइजर के लिए सुपरवाइजरी स्किल टेस्ट के लिए चयन किया जाएगा.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में बिना परीक्षा इन पदों पर होगा चयन,नई भर्ती के लिए 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा में उम्र भर के लिए हुई HTET और TET की वैधता

Voice of Panipat

हरियाणा के सिरसा CDLU में इन पदों पर होगी सीधी जोइनिंग, देखें भर्ती से जुड़ा पूरा प्रोसेस?

Sahab Ram