July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEntertainmentHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

हरियाणवी कलाकार पर दु*ष्कर्म का केस दर्ज, सपना चौधरी के साथ किए है कई हिट गाने

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सपना चौधरी के साथ कई हिट गाने दे चुके हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ हांसी में एक महिला से दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है…आरोप लगाए गए है कि वो महिला को तीन साल से ब्लैकमेल कर रहा था….मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है…बता दे कि नारू हरियाणा की फेमस कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कई गाने कर चुका है…सपना चौधरी के साथ उनका गाना मेरा चांद लुका हांडे बहुत फेमस हुआ था….

हिसार के हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी…..नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया… इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली…..बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया….3 वर्षों से उसके साथ बार बार रेप किया जा रहा है….महिला ने बताया कि नवीन नारू उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है…. महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नवीन नारू के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है… पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है…

वही इस मामले मे हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि एक महिला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं…पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है…पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA सरकार का बुलडोजर एक्शन तोड़ी गई नूंह में 200 झुग्गियां

Voice of Panipat

Crime- ATM कार्ड बदल ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10,500 रुपए हुए बरामद !

Voice of Panipat

बबैल गांव मे पंच का चुनाव हारने की रंजिश मे शराब ठेकेदार पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat