August 29, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में पत्नी को छूने पर दोस्त की हत्या, आरोपी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पत्नी को गलत नीयत से छूने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। आरोपी ने बीच बचाव करने आई अपनी पत्नी पर भी हमला किया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

जानें क्या है पूरा मामला ?
मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोविंद निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई। वहीं आरोपी की पहचान शक्ति नगर के ही रहने वाले विक्रम के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद और विक्रम मूल रूप से नेपाल के कोटागढ़ी के रहने वाले है। दोनों की अच्छी जान- पहचान थी और वह अच्छे दोस्त थे।

देर रात आरोपी के घर आया था मृतक
वह दोनों पिछले कुछ समय से यहां शक्ति नगर में किराए पर रह रहे थे। गोविंद सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में रसोईया था। शुक्रवार को रक्षाबंधन के चलते उसकी छुट्टी थी। जिसके बाद वह शाम के समय विक्रम के घर पहुंचा। यहां देर रात तक विक्रम और गोविंद ने शराब पार्टी की।

पत्नी को गलत नियत से छुने पर हुआ विवाद
शुरुआती जांच में सामने आया कि शराब के नशे में धुत गोविदं ने गलत नीयत से विक्रम की पत्नी को छू लिया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी विक्रम ने गोविंद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पत्नी पर भी किया हमला
इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ा, जब पत्नी दोनों के बीच झगड़े को शांत करने के लिए आई तो विक्रम ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। विक्रम की पत्नी के कंधे और पीठ पर चाकू लगा।

जांच में जुटी पुलिस
हमले के बाद आरोपी विक्रम अपनी पत्नी और गोविंद को छोड़कर वहां से फरार हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गोविंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे यहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी विक्रम को हिरासत में ले लिया है। उसकी पत्नी को भी पुलिस थाने लेकर गई है, दोनों से पूछताछ चल रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

जमीन के लिए रिश्तो का कत्तल, एक देवर बना अपनी ही भाभी का दुश्मन

Voice of Panipat

टिक्की-मोमोज पर छाेटे भाई से झगड़ा हुआ तो बहन ने उठाया खौफनाक कदम

Voice of Panipat

पानीपत में 101 ग्राम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment