28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा के गुरुग्राम में ड्राइवर की हत्या, दोस्तों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के गुरुग्राम में एक ड्राइवर की हत्या कर दी गई। आपसी विवाद के चलते ड्राइवर की दोस्तों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश का रहने वाला था मृतक
ये मामला गुरुग्राम में सेक्टर-45 इलाके का है। मृतक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरदा के रहने वाले बाबूलाल के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में  ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर के समय बाबूलाल सेक्टर-45 स्थित अपने कमरे पर मौजूद था।

सोमवार दोपहर को कमरे में घुसे आरोपी
इसी दौरान उसका दोस्त राहुल, आकाश और उनके कुछ अन्य साथी उसके कमरे में पहुंचे। तभी बाबूलाल और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बाबूलाल पर हमला कर दिया। उन्होनें लाठी-डंडों से बाबूलाल पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने बाबूलाल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बाबूलाल और उसके दोस्तों के बीच रविवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद बाबूलाल के दोस्तों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सोमवार को बाबूलाल के कमरे में घुसकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पटाखे छोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, 2 भाईयों सहित 4 पर केस दर्ज

Voice of Panipat

नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत, खाली प्लाट में पड़ा मिला शव.

Voice of Panipat

पानीपत में जन्‍म के बाद फेंका नवजात, नोचा कुत्‍तों ने

Voice of Panipat