33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
BusinessTechnology

WHATSAPP के ये फीचर्स होंगे जल्द लॉन्च, पढिए क्या होंगा बदलाव

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- आप सभी जानते ही हैं कि WHATSAPP दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काफी संख्या में नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी अब कुछ चुनिंदा फीचर्स पर काम कर रही है, जिन्हें आने वाले दिनों में स्टेबल एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए रिलीज किया जा सकता है।

WHATSAPP अपने सबसे खास फीचर Delete Message for Everyone की टाइम लिमिट को बढ़ाने पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि नए अपडेट को यूजर्स के लिए जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। पहले मैसेज को केवल 1 घंटे के अंदर ही डिलीट किया जा सकता था लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज को एक सप्ताह के अंदर डिलीट कर सकेंगे।

WHATSAPP ने हाल ही में अपने वेब यूजर्स के लिए Custom sticker फीचर टूल पेश किया था। इसके तहत यूजर्स अपनी फोटो को स्टीकर में तबदील कर सकते हैं। फिलहाल, यह फीचर मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी कस्टम स्टीकर टूल को जल्द ही अपने एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकती है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस अपडेट को दिसंबर के अंत या नए साल की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल, व्हाट्सएप की तरफ से अभी तक इस अपडेट की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CNG कार खरीदने का प्लान? Tata Tiago पर मिल रही 50 हजार रुपये तक की भारी छूट

Voice of Panipat

नरमा-सरसों के भाव में आज बड़ा उछाल, देखें हरियाणा की सभी मंडियों के नए रेट

Sahab Ram

Gold Price Today: हरियाणा-राजस्थान से देशभर में आज फिर गिरी सोने की कीमतें, फटाफट चेक करें 22K और 24K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Sahab Ram