34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodEntertainment

कपिल शर्मा ने कटरीना कैफ को दिखाया रसोई में इस्तेमाल होने वाला सामान, कैटरीना के जवाब देने पर अक्षय कुमार ने कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. राजस्थान में होने जा रही इस रॉयल वेडिंग पर बॉलीवुड सेलेब्स की भी नजरें टिकी हुई हैं। कटरीना कैफ ने जहां अभी तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं उनके को-एक्टर अक्षय कुमार उन्हें शादी के नाम पर चिढ़ाते दिखे।

कटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार संग पहुंची थीं. शो का एक फनी वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है. जहां कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार संग पहुंची थीं। जहां कपिल शर्मा कटरीना कैफ को किचन से जुड़ी चीजों के बारे में पूछते हैं। कटरीना कैफ की नॉलेज को देख अक्षय कुमार इंप्रेस होते हैं। फिर वो कमेंट करते हुए कहते हैं कि एक्ट्रेस शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

द कपिल शर्मा शो का अनसेंसर्ड क्लिप सामने आया है। जिसमें कपिल शर्मा किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को लेकर आते हैं. कपिल उनके नाम कटरीना कैफ से से पूछते हैं। कटरीना ज्यादातर का सही जवाब देती हैं। कपिल शर्मा कटरीना कैफ से करछी, कद्दूकस, छन्नी, चिमटे के बारे में पूछते हैं। कपिल कटरीना के जवाब सुनने के बाद कहते हैं कि इन्हें तो सब कुछ पता है।

तुरंत अक्षय कुमार कहते हैं- अब ये तैयार है शादी के लिए. कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी की बात करें तो फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी दो साल के लंबे इंतजार के बाद आई, मगर ये ये फिल्म आते ही बंपर कमाई के साथ टिकट खिड़की पर छा गई है. सूर्यवंशी ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

झकास एक्टर के तौर पर अनिल कपूर को मिली थी पहचान, प्रोड्यूसर से दोगुनी फीस की करने लगे थे मांग.

Voice of Panipat

70s superhit songs : लता-रफी की आवाज और अमर धुन का जादू, 56 साल में पीढ़ियां बदल गईं लेकिन गाने का क्रेज नहीं

Sahab Ram

Evergreen Old Song: 5 मिनट 13 सेकंड यह सदाबहार गाना 70 के दशक में हुआ था सुपरहिट, आज भी करोड़ों दिलों पर कर रहा है राज

Sahab Ram