33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipatPANIPAT NEWS

दोस्तो में रौब दिखाने के लिए रखता था देसी पिस्तौल, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया रविवार को सीआईए-वन की एक टीम गश्त के दौरान अर्जून नगर में गलोबल पब्लिक स्कूल के पास मोजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की गढी की और से आने वाले कच्चे रास्ते से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दे आरोपित युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देशी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपित की पहचान अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी अर्जून नगर पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपित के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपित से खुलासा हुआ की उसने दोस्तों मे रौब दिखाने के लिए उक्त अवैध देशी पिस्तौल को कुछ समय पहले फतेहाबाद निवासी दोस्त मुरारी से 3 हजार रूपए में ली थी। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपित अरमान को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। फतेहाबाद निवासी असला तस्कर मुरारी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिवाली से पहले 1.27 लाख कर्मचारियों की लगी लॉटरी, इस बार डबल से ज्यादा आएगी सैलरी

Sahab Ram

लव मैरिज के बाद पत्नी के शौक पुरे न कर पाने पर ,पति बना लुटेरा

Voice of Panipat

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और सैलरी को लेकर किया बड़ा ऐलान

Sahab Ram