July 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat

HARYANA में यमुना के बहाव से हुआ, गैस पाइपलाइन लीक

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के सोनीपत में यमुना में गैस की पाइपलाइन लीक हो गई… जिससे पाइपलाइन पानीपत रिफाइनरी से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही है… पाइपलाइन लीक होते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। गैस लीकेज होने से यमुना के पानी में बवंडर उठने लगा। इसका पता चलते ही तुरंत पानीपत रिफाइनरी से गैस का प्रेशर कम करवाया गया… इसके साथ ही पानीपत और आसपास के क्षेत्रों के CNG पंपों की गैस सप्लाई भी बंद करवा दी गई… बता दे कि गैस लीक होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मान रहे हैं कि यमुना में पानी के तेज बहाव के कारण पाइपलाइन लीक हो सकती है। मौके पर अफसरों की टीम तैनात कर दी गई है ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया… कुरुक्षेत्र में लगभग 15 हजार एकड़ में फसल का नुकसान हुआ है… इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से फसल का पूरी तरह नुकसान होने पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा… वहीं हरियाणा के 9 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में बारिश हो रही है। इनमें से 4 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत में भारी बारिश का अलर्ट है। लगातार बारिश से घग्गर और यमुना का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA CMO में हुई नई एंट्री, मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाए गए IAS आरके खुल्लर

Voice of Panipat

हादसा- 2 बसों की आपस में हुई भिडंत, 5 बच्चों समेत ड्राइवर घायल

Voice of Panipat

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, देखें कहां-कहां से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें

Voice of Panipat