August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

प्रोपर्टी विवाद के चलते पहली पत्नी के बेटे ने सौतेली मां व अन्य संग की मारपीट, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- टेक्सटाइल कालोनी में पिता की मौत के बाद जमीनी विवाद में बेटों ने सौतेली मां पर हमला कर करके मारपीट की। उसे बचाने के लिए आए सौतेले भाई तथा उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। आरोपितों ने महिला के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

एएसआइ राजकुमार ने बताया कि यह केस उसी क्षेत्र में रहने वाली रविंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित उसके पति की पहली पत्नी के बेटे हैं। गत 5 अक्टूबर को उसके पति की मौत के बाद जायदाद को लेकर उन लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। 5 नवंबर को उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जब बेटा जसप्रीत व उसकी पत्नी प्रियंका उसे बचाने के लिए आए तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट दिया। उन्होंने प्रियंका के कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश जारी कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

तालाब में पैर फिसलने से हुई महिला की मौत, दीपावली की खुशी मातम में बदली

Voice of Panipat

CWC 2026 में मैन हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत ने जीता ब्रॉन्स , पहली बार खाता खोला

Voice of Panipat

PANIPAT-पत्नी की डिलीवरी के बाद नही रहा नवजात , पिता ने उठाया बड़ा कदम

Voice of Panipat