34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat Crime

आवारा कुत्तो ने मासूम को नोचा, गर्दन की नस कटने से मौत, कुत्तों के काटने के 30 निशान भी मिले

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- कुत्तों ने नोंचकर नलवा कालोनी के चाल साल के बच्चे योगी उर्फ अमित को मार डाला। पुलिस ने रविवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। योगी के मुंह के दाईं तरफ, दोनों बाजू और गर्दन पर कुत्तों के काटने के करीब 30 निशान मिले हैं। गर्दन में खून प्रवाहित होने वाली नस कटने से योगी की मौत हुई है।

इस घटना के बाद से नलवा कालोनी में मातम छाया हुआ है। कालोनी के लोगों ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं जाने दें। स्थानीय निवासियो ने प्रशासन से भी मांग की है कि कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसा हादसा न हो।

बता दें कि शनिवार सुबह नलवा कालोनी के सतपाल प्रजापत अपनी पत्नी मनीषा को दवा दिलाने के लिए नूरवाला गए थे। घर पर बड़ा बेटा छह वर्षीय मोदी और चार वर्षीय योगी थे। घर पर चाचा ने दोनों बच्चों को कमरे में सुला दिया और खुद अपने बच्चों के संग अलग कमरे में सो गए। दोपहर को मोदी की आंख खुली तो छोटा भाई योगी नहीं था। बच्चे की तलाश की जा रही थी। सतपाल घर पहुंचे तो पड़ोसी ने कॉल कर सूचना दी कि योगी को रिसालू रोड पर टीडीआइ पावर हाउस के पास आठ कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। सतपाल ने मौके पर पहुंचकर बेटे के शव की शिनाख्त की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आठ कुत्ते योगी को सड़क से खींचकर खेत में ले गए और नोंचकर मार डाला। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया।

बेटे की मौत के बाद सतपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने वाले लोगों वे बार-बार कह रहे हैं कि उन्हें क्या पता था कि बेटे योगी को कुत्ते नोंच खाएंगे। वह अब कभी बेटे मोदी और राहुल को अकेला घर पर नहीं छोड़कर जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शार्टकट तरिके से कमाना चाहता था मोटे पैसे, पानीपत में नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

वेटिंग टिकट लेकर कर रहे है TRAIN की यात्रा तो जान लीजिए ये नियम

Voice of Panipat

12वीं की परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Voice of Panipat