September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास से तीनों आरोपियों को नशीले पदार्थ के साथ काबू किया और आरोपियों के पास से लगभग 15 करोड़ की कोकीन बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बॉर्डर इलाके में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप लाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के मूल निवासी हैं और पिछले कई सालों से अवैध रूप से भारत में रहकर ड्रग्स तस्करी का अवैध कारोबार चला रहे थे।

पुलिस ने जब इनके ठिकानों पर छापेमारी की, तो वहां से भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन बरामद हुई। आरोपियो के ठिकाने से पुलिस ने 2.337 किलोग्राम कोकीन, 3.741 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ और 50,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई है।

3 साल से फरीदाबाद में रह रहे थे आरोपी
बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी साल 2018 में भारत आए थे। इसके बाद, पिछले लगभग तीन सालों से  फरीदाबाद के लक्कड़पुर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और यहीं से अपना नेटवर्क चला रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की और इनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान आरोपियों के पास से कोई भी वैध वीजा या पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ है। अब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन आरोपियों के पास कहां से आई थी और  इसका मुख्य सप्लायर कौन है ?

Related posts

20 वर्षीय युवती को बीच सड़क पर मारी गोली, फिर किया सरेंडर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, हरविंदर कल्याण होंगे मुख्यअतिथि

Voice of Panipat

भाजपा आज हरियाणा में खोलेगी 10 कार्यालय

Voice of Panipat

Leave a Comment