28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat Crime

अश्लील हरकत करने का किया विरोध तो महिला पर डाला गर्म तेल.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला सफीदों के मेन बाजार का है जहां  अश्लील हरकत का विरोध किया तो दो दुकानदार युवकों ने उस पर गर्म तेल फेंक दिया, जिसमें महिला आंशिक रूप से झुलस गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ अश्लील हरकत करने, मारपीट करने और गर्म तेल डालने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सफीदों के वार्ड नंबर चार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर छह निवासी हलवाई दीपक और मनोज आते-जाते समय उस पर अश्लील फब्तियां कसते हैं और अश्लील इशारे करते हैं। शनिवार को जब वह मेन बाजार से गुजर रही थी तो उसी दौरान दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

जब उसने विरोध किया तो दोनों गाली गलौज पर उतर आए। उसी दौरान युवकों ने गर्म तेल उठाकर उस पर फेंक दिया, जिसमें वह आंशिक रूप से झुलस गई। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सिटी थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने हलवाई दीपक और मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PM मोदी उत्तराखंड की टोपी और मणिपुरी स्टोल में नजर आए

Voice of Panipat

एक ही कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, मोबाइल चुरा कर भागे चोर.

Voice of Panipat

पुलिस टीम ने ड्रग्स तस्कर के साले के घर की छापेमारी, 500 व 2000 के भारी मात्रा में नोट किये बरामद

Voice of Panipat