32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPanipat Crime

ऑटो में बैठने वाले सावधान, 2 महिलाओ ने ऐसे चुराया महिला का पर्स, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में पहले भी ऑटो सवार यात्रियों से लूट और चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चोरी की ये वारदात को दो महिलाओं ने अंजाम दिया है। अपनी और बहु की दवाई लेकर लाल बत्ती से ऑटो में सवार हुई SI की पत्नी का पहले से सवार दो महिलाओं ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 20 हजार रुपए और दो डेबिट कार्ड थे। चोरी होने के बाद ऑटो चालक ने महिला को बीच रास्ते में ही उतार दिया और किराया भी नहीं लिया। दूसरी रिक्शा पकड़ने और उसके किराया देने के समय महिला ने जब पर्स देखा तो वह गायब मिला। पीड़ित महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

सेक्टर-6 के सिद्धार्थ नगर निवासी सुनील देवी ने बताया कि उनके पति बिजेंद्र सिंह राठी पानीपत पुलिस में SI के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार शाम को अपनी और बहु दवाई लेने के लिए लाल बत्ती स्थित सुनैजा अस्पताल गई थीं। वापस आने के दौरान वह लाल बत्ती पर वाहन का इंतजार करने लगी। तभी पीछे से एक ऑटो चालक आया और खुद ही पूछकर उन्हें बैठा लिया। ऑटो में पहले से ही दो महिलाएं सवार थीं। उन्होंने ऑटो की साइड वाली सीट पर बैठने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने उन्हें बीच में बैठा लिया। स्काइलार्क होटल पहुंचने पर चालक ने आगे जाने से मना कर दिया और किराया भी नहीं लिया।

इसके बाद उन्होंने सेक्टर-6 के लिए एक ई-रिक्शा ली। जब वह सेक्टर-6 में उतरकर ई-रिक्शा चालक को किराया देने के लिए बैग से पर्स निकालने लगी तो वह गायब मिला। वह ई-रिक्शा से वापस स्काइलार्क होटल और लाल बत्ती पहुंचीं, लेकिन वह ऑटो नहीं दिखा। महिला ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बजट के दिन पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जाने रेट

Voice of Panipat

खबर का हुआ असर, निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रमोद विज, जानिए क्या है पूरा मामला  

Voice of Panipat

ममेरी बहन से शादी की जिद कर रहा युवक टावर पर चड़ा

Voice of Panipat