32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

बिजली लाइन ठीक कर रहा था लाइन मैन, चालू हो गई बिजली..हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से एक बूढ़े मां बाप ने अपने जवान बेटे को खो दिया…जिस मां बाप का वो बेटा ही सिर्फ सहारा था…अब वो इस दुनिया में नही रहा…महज 26 साल का मंजित जो की इसराना शेत्र के कुराना का रहने वाला था….मंजीत बिजली विभाग में डीसी रेट पर एएलएम पर तैनात था….बीती देर रात बिजली लाइन ठीक करते हुए दर्दनाक हादसा हो गया…जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त मंजीत अकेला था….दरअसल मांडी सेंटर पर देर रात मंजीत बिजली लाइन ठीक कर ही रहा था…कि तभी लाइन में इतनी तेज करंट आया कि मंजीत उसकी चपेट में आ गया…और उसकी मौके पर ही मौत हो गई…जैसे ही इस बारे में परिवार वालो को पता लगा तो उन पर दुखो का पहाड टूट पड़ा…एक मां ने अपने जवान बेटे को खो दिया….वही आज मृतक मंजीत के परिजन और साथियो से बातचीत की गई तो उन्होने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है…परिवार वालो का कहना है कि मंजीत अपने मां बाप का सहारा था…लेकिन हादसे के बाद बिजली विभाग के बड़े अधिकारी परिवार को सात्वना देने तक नही आए…उन्होने इस मामले मे कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की मांग की है….

वही मृतक मंजीत के साथी का कहना है कि मंजीत को लिखित में बिजली लाइन ठीक करने के लिए न कह कर उसे सिर्फ बोला गया था कि वो बिजली लाइन ठीक कर दे…जिसके कारण ये हादसा हुआ है….क्योकि जब मंजीत बिजली लाइन ठीक कर रहा था…तो किसी ने बिजली लाइन चालू कर दी…जिस वजह से मजीत की करंट लगने से मौत हो गई…साथ ही उनका कहना है कि बिजली विभाग की तरफ से उन्हे सेफ्टी के लिए कुछ भी सामान नही दिया जाता है…

फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसके शव को सिविल अस्पताल में रखवाया है…वही परिवार वालो ने आरोप लगाए है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है..उन्हे न्याय चाहिए |

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियामा सरकार ने निजी अस्पतालों को जारी किए 300 करोड़ रुपय, आयुषमान योजना के तहत रूके हुए थे पैसे

Voice of Panipat

शादी के 17 साल बाद दूसरी महिला को लाया पति, पहली पर नौकरानी बनने का दबाव, मामला दर्ज

Voice of Panipat

ऋषिकेश मे युवक की कार से हादसा हुआ तो घेर लिया भीड़ ने, डर के कारण युवक नहर मे उतरा

Voice of Panipat