34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

Panipat मे निर्मम ह*त्या, युवक का श*व छुपाने के लिए किया ऐसा कुछ

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत के सेक्टर 25 पार्ट-2 से सामने आया है। जहां पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ड्रेन किनारे शनिवार रात को युवक की हत्या कर दी गई। वहीं युवक की पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने चेहरे को पत्थर से कुचल दिया है। शव को पत्थरों से ढककर फरार हो गए। मृतक के मुंह, सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। पत्थरों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। मृतक के पैर दिख रहे थे। बाकी का हिस्सा पत्थरों के बड़े टुकड़ों से ढंका हुआ था। एक राहगीर ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर थाना चांदनीबाग पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। थाना सेक्टर- 11/12 पुलिस मृतक की शिनाख्त और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। सेक्टर-11/12 चौकी प्रभारी एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसके चेहरे पर पत्थर से कई वार कर बुरी तरह कुचल दिया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। आशंका है कि हत्या कहीं ओर करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

तलाशी में मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है कि जिससे उसकी पहचान हो सके। वह सफेद रंग की शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहने हुए है। शव के पास से खून से सने पत्थर मिले हैं। उन्हें जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पुलिस टीम इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत की बेटी ने मारी बाजी, यूपीपीसीएस परीक्षा में हासिल किया देश में प्रथम स्थान

Voice of Panipat

पानीपत में 16 और 21 साल के युवक-युवती साधु-साध्वी बनेंगे

Voice of Panipat

अब टमाटर के बाद प्याज के भी बढे़ दाम, पढ़िए कितना हुआ रेट

Voice of Panipat