36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

ईंटों से वार कर व्यक्ति की कर दी हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- सोनीपत के गोहाना उपमंडल के गांव भैंसवाल कलां में ग्रामीणों में शनिवार सुबह तालाब के पास पड़ा एक शव देख कर हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जहां पर एक व्यक्ति की ईंटों से वार हत्या कार दी गई। उसका शव अर्धनग्न हालत में लाठ रोड पर तालाब के पास मिला। सूचना पुलिस को भी दी गई। इस दौरान मृतक की पहचान गांव के ही जितेंद्र उर्फ काला 40 वर्षीय के तौर पर हुई।

ग्रामीण ने बताया कि काला के चेहरे पर ईटों से वार किए गए हैं। उसकी हत्या ईंटों से पीट पीट कर की गई है। शव पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जितेंद्र का परिवार रोहतक रहता है। जबकि माता पिता छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं फिलहाल पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

गोहाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भेजा है। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने छानबीन भी जारी कर है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द हत्या का खुलासा होगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ये खबर BPL परिवारों के लिए, सिर्फ 1 लीटर तेल मिलेगा सस्ता

Voice of Panipat

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 38 लाख, पढिये पूरा मामला.

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बिजली बिल में PPP की कंडीशन खत्म, अब सभी BPL कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

Voice of Panipat