September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia News

पैरों में पहने चांदी के कड़े बने मौत की वजह, पढिए कहां का है ये मामला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला राजस्थान का है जहां खेत पर जा रही महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने की घटना सामने आई है। विरोध करने पर महिला के गले पर भी वार किया गया जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव में सोमवार को 45 साल की कंकूबीई का शव खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। धारदार हथियार से दोनों पैर काटकर के कड़े निकाले हुए थे और पूरे शरीर पर घाव के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि लुटेरे से महिला ने काफी संघर्ष किया। कंकूबाई सुबह-सुबह अपने पति को खाना देने के लिए खेत पर निकली थी मगर जब पत्नी खेत पर नहीं पहुंची और पति भूखे घर आया तो बच्चों ने बताया कि वह तो सुबह ही खाना लेकर खेत पर निकल गई थी।

तब परिजन तलाशने निकले तो देर रात तक कहीं कोई सूचना नहीं मिली। उसके बाद चारभुज थाने में गुमशूदगी की सूचना दी। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेत में पेड़ के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि एक संदिग्ध को घटनास्थल पर देखा था। फिलहाल पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- 5 दिन से परिवार था बाहर वापिस घर लौटा तो… पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA के 3 जिलों में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक

Voice of Panipat

हरियाणवी सोंग गाकर अफ़्रीकी युवक ने जीते 1 लाख ,माँ को वीडियो कॉल करके दी खुशखबरी..!

Voice of Panipat