September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimePanipatPanipat Crime

चोरी किए गए हैरो व वारदात मे प्रयोग ट्रैक्टर सहित 2 युवक काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- चोरीशुदा हैरो व वारदात मे प्रयोग ट्रैक्टर सहित दो युवक काबू। थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया मंगलवार को किला थाना पुलिस की एक टीम गश्त के दोरान कुटानी रोड़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के दो युवक ऑयसर ट्रैक्टर के पीछे हैरो बांधकर गांव राजाखेड़ी से पानीपत छोटू राम चौक की तरफ आ रहे है। हैरो चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत छोटू राम चौक पर दंबिस देते हुए ट्रैक्टर सवार आरोपित युवकों को काबू कर ट्रैक्टर के पीछे बंधी हैरो बारे पुछताछ की तो युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपितो ने हैरो को मोहाली रोड़ पर दलबीर निवासी राजाखेड़ी के खेत से शनिवार की साय चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपित की पहचान इमरान व इकराम पुत्र अली हसन निवासी राजाखेड़ी पानीपत के रूप मे हुई।

इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया हैरो चोरी की उक्त वारदात बारे दलबीर निवासी राजाखेड़ी पानीपत की शिकायत पर थाना किला मे मुकदमा दर्ज है। दलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसके मोहाली रोड़ पर खेत है। शनिवार को खेत का काम पूरा कर वह घर चला गया था। रविवार 17 अक्तूबर की सुबह खेत मे जाकर देखा तो हैरो नही नही। अज्ञात युवक हैरो को ट्रैक्टर से बांधकर चोरी करके ले गए।

आरोपित इमरान व इकराम के कब्जे से चोरीशुदा हैरो व वारदात मे प्रयोग ऑयसर ट्रैक्टर बरामद कर दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- CM नायब सिंह सैनी ने विधायक पद की ली शपथ

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने किया शराब बेचते 3 युवको को गिरफ्तार, 41 बोतल अवैध शराब बरामद

Voice of Panipat

HBSE Board ने दी बड़ी अपड़ेट, इस दिन से दोबारा होगी रद्द हुई 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं

Voice of Panipat