28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest News

Haryana- कोर्ट के बाहर बिरयानी खाते हुए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार, खबर पर क्लिक करके पूरा पढ़े….

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांंशी चावला) – हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्टू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) रामपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी पर आरोप है कि उसने एक कोर्ट में चल रहे मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में गवाही देने के बदले पहले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच 20 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरी योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने का फैसला किया। मंगलवार को ACB की टीम ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ कोर्ट परिसर भेजा। उस समय सब इंस्पेक्टर रामपाल कोर्ट के बाहर एक रेहड़ी पर बिरयानी खा रहा था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उसे 20 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर मौजूद ACB की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर फतेहाबाद स्थित ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

सब इंस्पेक्टर रामपाल

ACB अधिकारियों के अनुसार, यह रिश्वत एक विचाराधीन कोर्ट केस में शिकायतकर्ता के पक्ष में गवाही देने के बदले मांगी गई थी। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार का कहना है कि पहले उससे 30 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में रकम घटाकर 20 हजार रुपये कर दी गई। शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप लगाया और पूरे सबूतों के साथ आरोपी को पकड़ लिया। अब उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इससे पहले जून महीने में भट्टू थाना में तैनात ASI तलविंदर कौर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में एक महिला बिचौलिया को भी पकड़ा गया था। इसके बावजूद जांच अधिकारी तलविंदर युवक पक्ष पर 2 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थीं। बाद में यह सौदा 35 हजार रुपये में तय हुआ। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। इसी दौरान ASI ने संकेत दिए थे कि मामले को निपटाने के लिए कस्तूरी देवी से संपर्क कर लेना, क्योंकि उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। इसके बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

BSNL के इस प्लान में बिना किसी डेली लिमिट के मजे से चलाइए INTERNET

Voice of Panipat

पानीपत की नहर में कूदी ब्लॉगर, लिव-इन पार्टनर से हुआ था झगड़, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा में कोहरे का कहर, टकराई 50 से ज्यादा वाहन, हिसार में 100 की जान बची

Voice of Panipat