July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

वायस ऑफ पानीपत( शालू मौर्या):- दिल्ली हाईकोर्ट ने आज अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दिया है.. साथ ही जमानत याचिका के लिए निचली अदालत जाने को कहा.. 29 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.. CBI ने कहा कि केजरीवाल ही दिल्ली शराब नीति केस के असली सूत्रधार हैं.. उनकी गिरफ्तारी के बिना मामले की जांच नहीं की जा सकती थी.. एक महीने के भीतर हमने चार्जशीट दाखिल कर दी थी.. CBI ने केजरीवाल को 26 जून को अरेस्ट किया था.. ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.. हालांकि 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दे दी थी.. मगर CBI केस के चलते वह जेल में ही हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक प्रस्तुत किये गये, पढ़िए पूरी खबर 

Voice of Panipat

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, इस समय करें लड्डू गोपाल की पूजा

Voice of Panipat

युवक पर किया जानलेवा हमला, फिर अधमरा छोड़कर बदमाश हुए फरार, केस दर्ज

Voice of Panipat