34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaLatest News

स्पा सेंटर पर फिर रेड, 3 लड़कियों और एक लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह): -हरियाणा के रेवाड़ी में एक बार फिर पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। इस बार 3 लड़कियों और एक लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 एरिया में राजेश पायलट चौक के पास प्रथम मंजिल पर एक स्पा सेंटर खुला हुआ है। स्पा सेंटर पर किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर बाद मॉडल टाउन पुलिस ने रेड की तो वहां 3 लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया और फिर थाना भेज दिया। पुलिस की तरफ से अभी रेड से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस चारों आरोपियों को मॉडल टाउन थाना लेकर पहुंची। रेड के दौरान महिला एएसपी भी मौजूद रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में ज्वेलर से लुटा करीब 3 करोड़ का सोना..बेटे पर तानी पिस्टल..!

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल स्थगित, मंत्री अनिल विज से बैठक के बाद समझौता

Sahab Ram

पैट्राल पंप पर हुई झपटमारी का पर्दाफाश, आरोपित को किया काबू

Voice of Panipat