September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipat

हरियाणा में ज्वेलर से लुटा करीब 3 करोड़ का सोना..बेटे पर तानी पिस्टल..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरियाणा के यमुनानगर जिले में पंजाब (अमृतसर) से सोने की डिलीवरी देने आ रहे एक सराफा व्यापारी और उसके बेटे से दिनदहाड़े करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का दो किलो सोना लूटने की वारदात सामने आई है। यह घटना शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानभोली के पास राजपुरा क्षेत्र के पास हुई जहां सप्लाई देने आए एक सराफा व्यापारी और उसके बेटे से बाइक सवार बदमाश करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का 2 किलो सोना लूटकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े 3 करोड़ का सोना लूट

कैसे हुआ हमला:-

जानकारी के अनुसार अमृतसर के रहने वाले गोल्ड व्यवसायी जसपाल सिंह अपने बेटे के साथ यमुनानगर, जगाधरी और आसपास के क्षेत्रों के सराफा कारोबारियों को रॉ मटेरियल सोने की सप्लाई देने कार से आए थे। वह हर एक-दो महीने में इन क्षेत्रों में सोने की आपूर्ति करते थे। गांव महलांवाली के सराफा कारोबारी आर्यन ने बताया कि वह भी जसपाल सिंह से सोने की खरीदारी करते हैं। जिस दौरान अमृतसर में भानभोली के पास राजपुरा लिंक रोड पर पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया, और उसमें रखा सोने से भरा बैग शीशा तोड़कर बाहर निकाल लिया। जसपाल सिंह द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पेट में चाकू घोंपकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके बेटे पर भी पिस्टल तानकर उसे बंधक बना लिया।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सोने का बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही जांच:-

घटना की सूचना मिलते ही छप्पर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल पिता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। छप्पर थाना प्रभारी के अनुसार मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दुस्साहसिक लूट के बाद यमुनानगर के सराफा व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PM FASAL BIMA YOJNA-अगर फसल खराब हुई तो सरकार भरेगी नुकसान

Voice of Panipat

PANIPAT के सिविल अस्पताल मे 14 साल के किशोर के साथ हुआ कु* कर्म ! आरोपी हिरासत मे

Voice of Panipat

HARYANA सीएम मनोहर का पंजाब पर आरोप,उत्तर क्षेत्र परिषद मीटिंग में बोले- पाकिस्तान भेज रहे पानी

Voice of Panipat