36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat Crime

Panipat के इन 2 जगहो से की थी बाईक चोरी, 2 बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने काबू किया है…वही पकड़े गए आरोपितो के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक भी बरामद हुई है…आरोपित की पहचान जगदीप उर्फ सन्नी निवासी आठ मरला पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को गश्त के दोरान सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शुगर मील के पास संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान जगदीप उर्फ सन्नी पुत्र सरवन निवासी आठ मरला पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपित ने बिते दिनों अलग-अलग स्थान से दो बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपित ने चोरीशुदा दोनो बाइक एनएफएल के पास झाड़ियों में छुपा कर रखी थी जो मोका मिलते ही बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम ने आरोपित की निशानदेही पर चोरीशुदा दोनो बाइक बरामद कर आरोपित जगदीप को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।

आरोपित से निम्न बाइक चोरी की वारदातों का खुलाशा व चोरीशुदा बाइक बरामद :-

1. आरोपित ने 7 नवम्बर की साय जाटल रोड आर.के पुरम गली नंबर 2 से राजेश के घर के बाहर से उसकी स्प्लेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में राजेश कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)
2. आरोपित ने 17 नवम्बर को अशोक विहार कालोनी में गली से संदीप निवासी सफिपुर मुज्जफर नगर यूपी की एच.एफ डिलक्स बाइक चोरी की। संदीप अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से पानीपत आया था। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (चोरीशुदा बाइक बरामद।)

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध संबंधो मे रोड़ा बना बेटा तो मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ह*त्या, झाड़ियो मे मिला श..तो हुआ ऐसे खुलासा

Voice of Panipat

जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का पुतला फूंकना पड़ा महंगा, राजेश झट्टीपुर 6 साल के लिए निष्कासित

Voice of Panipat

UPSC और SSC भर्ती में बड़े बदलाव! अब जल्दी मिलेगी सरकारी नौकरी

Voice of Panipat