34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT के युवक से सैर करने के दौरान झपटी थी गले से सोने की चेन, आरोपित गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वालो दो आरोपितो को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पुछताछ। चेन स्नेचिंग की एक वारदात का खुलासा हुआ है..तो वही आरोपित से 20 हजार रूपये की नगदी भी बरामद की गई है…सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पानीपत जेल में बद चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित चंद निवासी लुधियाना पंजाब व केसर निवासी खोकसा झिंझाना शामली यूपी को प्रोडक्शन वारट पर लाकर माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो दोनो आरोपितों ने अगस्त में पानीपत के सैक्टर-12 मे हिमालय एन्कलेव के पास सैर कर रहे एक युवक के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस पुछताछ में आरोपितों से खुलाशा हुआ की दोनो ने उक्त सोने की चेन राह चलते अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे खाने पीने मे खर्च कर दिये।

इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया चेन स्नेचिंग की उक्त वारदात बारें थाना चांदनी बाग में पीयूष निवासी सैक्टर-12 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पीयूष ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि वह 11 अगस्त की सुबह दोस्त प्रदीप व सुभम के साथ सैक्टर-12 मे सैर कर रहा था। हिमालय एन्कलेव के पास पहुंचने पर पिछे से दो लड़के एक काले रंग की प्लसर बाइक पर सवार होकर आए और झपटा मार उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपितों ने चेन बेचकर प्राप्त की राशि में से कुछ पैसे खाने पीने मे खर्च कर दिये बचे 20 हजार रूपये आरोपित चंद्र व केसर के कब्जे से बरामद कर दोनो आरोपितों को रिमांड अवधी पूरी होने पर आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Claude AI ने गलती से 3 कंपनियों के सिस्टम हैक किए, टेस्टिंग में हुई चूक..!

Voice of Panipat

हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा और उनके पति BJP में शामिल

Voice of Panipat

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सेवा अस्थायी रूप से बंद..

Voice of Panipat