36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत की खबर, फ्रेश होने के लिए उठा व्यक्ति गिर गया नीचे

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- पानीपत में नींद में तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है.. तहसील कैंप स्थित विकास नगर में हादसा हुआ.. 45 वर्षीय व्यक्ति देर रात करीब 1 बजे लघु शंका करने के लिए उठा.. नींद में होने से वह सीढ़ियों की बजाय छज्जे पर चढ़ गया।.. आंख खुली तो घबरा नीचे गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया..

नीचे से गुजर रहे लोगों ने यह देखकर शोर मचाया.. शोर मचने से मकान मालिक उठे तो अपने परिजन को नीचे सड़क पर पड़ा पाया.. जब तक बाकी सभी परिचित उतर कर नीचे आए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की..

जानकारी देते हुए रविंद्र नाथ ने बताया कि वह तहसील कैंप के विकास नगर का रहने वाला है। वह मूल रूप से UP के गोरखपुर जिला के गांव अही रौली टोला, कूडिया बसियाखोर का रहने वाला है। विकास नगर स्थित उसके मकान में उसका चचेरा भाई मक्कूर निषाद(45) समेत करीब 15 अन्य जानकार किराए पर रहते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ड्राई आई से है परेशान, तो बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Voice of Panipat

HARYANA पुलिस भर्ती मे सरकार के बड़े बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हत्या में समझौता न करने पर मृतक की मां के साथ की मारपीट, पढ़िए मामला

Voice of Panipat