31.7 C
Panipat
April 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- शादी के 6 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन फरार

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह):- पानीपत शहर के रहने वाले एक युवक को शादी के नाम पर ठग लिया गया। हालांकि युवक की शादी भी हुई थी, लेकिन दुल्हन शादी के महज 6 दिन बाद ही अपने कथित भाई के साथ घर चली गई थी.. काफी कोशिशों के बाद भी जब दुल्हन पक्ष व बिचौलिए से संपर्क नहीं हुआ, तो दूल्हे ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 6 का रहने वाला है.. वह व उसका भाई पंकज पप्पू चौहान निवासी भोला चौक से मिले थे.. जिसने 4 फरवरी को बताया कि वह सुनील की शादी करवा सकता है.. दोनों भाईयों ने विश्वास में आकर शादी के लिए हामी भर दी… उसने मौके पर अपने मोबाइल में 2-3 लड़कियों की फोटो दिखाई और उन्हें और विश्वास में ले लिया। उक्त में से एक लड़की उन्हें पसंद आ गई.. 5 फरवरी को पप्पू, अपने दो साथी सुनील और और भाभी कुरूक्षेत्र लड़की दिखाने को लेकर गए.. जहां लड़की दिखाने के बाद शादी के लिए पूरी बातचीत हो गई.. शादी करवाने की एवज पप्पू ने उनसे 1 लाख 11 हजार रुपए की मांग की, ताकि लड़की पक्ष का जो भी खर्चा हो व पूरा किया जा सके, क्योंकि लड़की पक्ष गरीब है..

8 फरवरी को पानीपत के राधे श्याम मंदिर में उनकी शादी हुई। 9 फरवरी को लड़का पक्ष ने गाकूल गार्डन में रिशेप्शन भी की.. जिसमें भी करीब 250 लोग सम्मिलित हुए थे.. घर आने के बाद 14 फरवरी की शाम 5 बजे दुल्हन का भाई उसे लेने घर आया.. वह उसे लेकर चला गया.. इसके बाद वह न ही वापस आई और न ही उससे व उसके परिवार वालों से संपर्क हो पाया.. परिवार वालों को समझ आया कि उनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

350 किसानों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, सीएम के कार्यक्रम में हुआ था बवाल

Voice of Panipat

पत्नी के नाराज होकर जाने पर साढू ने किया 4 साल की बच्ची का अ*पहरण

Voice of Panipat

HARYANA कैबिनेट मीटिंग के समय में तीसरी बार बदलाव, कल सुबह होगी बैठक

Voice of Panipat