September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- अवैध हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 पिस्तौल व 6 जिंदा रौंद बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- SP अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने नामुंडा नहर पुल पर दो युवकों को अवैध हथियारों के जखीरे सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों से 4 देसी पिस्तौल व 6 जिंदा रौंद बरामद हुए है। आरोपी हथियार के बल पर राहगिरों से लूटपाट करने की फिराक में थे। सीआईए वन प्रभारी इस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौराना समालखा में इसराना रोड पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली संदिग्ध किस्म के दो युवक सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक लेकर नामुंडा नहर पुल पर किसी के इंतजार में खड़े है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान श्रवण पुत्र विजय निवासी रोहिणी व नितिन उर्फ निक्कू पुत्र प्रदीप निवासी कंझावला दिल्ली के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने तलाशी लो आरोपी श्रवण की पेंट की दोनों जेब से 2 देसी पिस्तौल बरामद हुए। पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो लोडेड मिला। अनलोड करने पर 2 जिंदा रौंद मिले। इसी प्रकार आरोपी नितिन की तलाशी ली तो उसकी पेंट की दोनों जेब से 2 देसी पिस्तौल बरामद हुए। पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो दोनों पिस्तौल लोडेड मिले। एक पिस्तौल की मैगजीन से 3 जिंदा रौंद व दूसरे पिस्तौल 1 जिंदा रौंद बरामद हुआ।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपी दिल्ली के सोनिया विहार के राहुल व यमुना पार के सुमित के साथ करीब 15 दिन पहले दिल्ली के सोनिया विहार में हथियार के बल पर एक सुनार से लूट का प्रयास करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने वारदात के दौरान हवाई फायर भी किया था।
वारदात के बाद पुलिस पकड़ से बचने के लिए दोनों आरोपी एक साथ ठीकाने बदल कर छुपकर रह थे। दोनों आरोपियों को खाने पीने व फरारी काटने के लिए पैसों की जरूरत थी। दोनों ने राहगिरों को लूटने की साजिस रची और शुक्रवार को हथियारों सहित एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली नहर बाइपास से होते हुए नामुंडा नहर पुल पर पहुंचे। दोनों आरोपी यहा राहगिरों को लूटने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया।

*तिहाड़ जेल मे हुई थी दोनों की दोस्ती*
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी स्नेचिंग के अलग अलग मामलों में वर्ष 2022 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। जेल में दोनों एक दूसरें के दोस्त बन गए। दोनों आरोपी जेल से बाहर आने के बाद एक दूसरे से संपर्क में रहे।
आरोपी श्रवण ने बीते दिनों दिल्ली के सोनिया विहार के अपने साथी राहुल व यमुना पार के सुमित के साथ मिलकर दोनों के कहने पर सोनिया विहार के एक सुनार को लूटने की साजिस रच साथी आरोपी नितिन उर्फ निक्कू को भी वारदात में शामिल कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी श्रवण व नितिन ने हथियार खरीदें।

*दिल्ली रोहिणी में अलग-अलग दो युवकों से खरीदे हथियार*
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी श्रवण ने बताया कि लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए उसने रोहिणी निवासी रोहित नाम के युवक से 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद 10 हजार रूपये में खरीदे थे। आरोपी नितिन उर्फ निक्कू ने वारदात को अंजाम देने के लिए 2 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद रोहिणी दिल्ली निवासी अमन नाम के युवक से 30 हजार रूपये में खरीदने बारे स्वीकारा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद अवैध 4 देसी पिस्तौल व 6 जिंदा रौंद कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर असला तस्करों को पकड़ने का प्रयास करेंगी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रेप केस में डॉक्टर से समझौता करने को मांगे 50 लाख, 2 लाख रुपये लेती युवती गिरफ्तार

Voice of Panipat

नवविवाहिता ने रेप की कोशिश करने के ससुर व देवर पर लगाए आरोप, पति समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

Voice of Panipat

कोर्ट मे हुए जानलेवा हमले का बदला लेने पहुंचा आरोपी के घर, महिला से भी की मारपीट

Voice of Panipat