28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipat Crime

पानीपत में ड्यूटी पर निकली नर्स हुई लापता

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सनौली रोड स्थित मैक्स अस्पताल में ड्यूटी पर आई महिला नर्स लापता हो गई। शाम तक भी घर न पहुंचने पर नर्स के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। कहीं भी न मिलने पर परिजनों ने चांदनी बाग थाने में नर्स की गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने अस्पताल में काम करने वाले दो युवकों पर शक जताया है।

चांदनी बाग थाना क्षेत्र के गांव रिसालू निवासी अुर्जन ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन है। तीनों अविवाहित हैं। बड़ी बहन 21 वर्षीय अंजू पहले रविंद्रा अस्पताल में नर्स के रूप में तैनात थी। पिछले तीन महीने से सनौली रोड स्थित मैक्स अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी।

31 मई को भाई अंशुल बहन को अस्पताल छोड़कर गया। बहन की शाम 5:30 बजे ड्यूटी खत्म होती है, लेकिन वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंची। उन्होंने अस्पताल में पता किया तो वह जा चुकी थी। परिजनों ने अपने रिश्तेदारी व परिचितों के यहां पता किया, वह वहां भी नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:-CM का शपथ ग्रहण 17 को, किसानों, खिलाड़ियों को न्योता, प्रधानमंत्री के साथ अमित शाह भी आएंगे  

Voice of Panipat

जानिए अजवाइन की पत्तियों के फायदे के बारे में

Voice of Panipat

Haryana News: हरियाणा में 15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई L/HC प्रियंका, मामले में पंजीकृत FIR की जांच से नाम हटाने के एवज में मांगी थी 20 हजार की रिश्वत

Sahab Ram