September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

लालकिले से मोदी बोले- देश में सेक्युलर सिविल कोड हो

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- देश आज 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतत्रता दिवस मना रहा है.. पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया.. अपने 103 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा- आजादी के दीवानों ने आज हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है.. ये देश महापुरुषों का ऋणी है.. आजादी के बाद देशवासियों को माई बाप कल्चर से गुजरना पड़ा था.. हमने गर्वनेंस के इस मॉडल को बदला.. आज सरकार खुद जनता की जरूरतें पूरी कर रही है। देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है.. अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है.. हमारे देश के बच्चों को जाने कैसे- कैसे देशों में मेडिकल कि पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है..

अगले 5 साल में 75 हजार में नई मेडिकल सीटे बढाई जाएंगी.. कोलकाता रेप-मर्डर पर उन्होंने कहा- ऐसे राक्षसों को फांसी पर लटकाया जाए.. इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.. 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है.. इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अगर आपको चाहिए सरकारी नौकरी, तो अभी करें आवेदन

Voice of Panipat

Haryana:- सरपंचों की हो गई बल्ले- बल्ले, सीएम ने की कई घोषणाएं

Voice of Panipat

WhatsApp पर मिलेगा Instagram जैसा फीचर, Status लगाना हो जाएगा मजेदार

Voice of Panipat