26.9 C
Panipat
September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

7 साल बाद मिली लापता महिला, जमीन की रजिस्ट्री से खुला पूरा राज

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – कुरुक्षेत्र से 7 साल पहले लापता हुई महिला आखिकार मिल गई। बताय जा रहा है कि महिला अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए रजिस्ट्री कराने पहुंची थी। इसी दौरान जमीन के कागजों से उसकी पहचान सामने आई। जानकारी के अनुसार,महिला पिछले सात साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। उसने अपने हिस्से की जमीन बेचकर उसकी रजिस्ट्री कराई, तो इसकी जानकारी उसकी बेटी को मिली। बेटी ने सवाल उठाया कि उसकी मां 2019 से लापता थी, फिर वह जमीन की रजिस्ट्री कैसे करा सकती है। इसी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जांच में महिला पानीपत में मिली, जहां से उसे कुरुक्षेत्र लाया गया। बाद में कोर्ट के आदेश पर महिला को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। जिसमे महिला के पति ने 8 नवंबर 2019 को कुरुक्षेत्र के थाना इस्माईलाबाद में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराया। महिला 7 नवंबर 2019 की दोपहर बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। दंपती के दो बच्चे भी है। इसके बाद पुलिस ने कई जगह महिला की तलास की, लेकिन उस समय कोई सुराग नही मिला। करीब 7 साल पहले जो महिला लापता हो गई थी, उसका मामला तब दोबारा सामने आया जब उसने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। जमीन की रजिस्ट्री होने की जानकारी उसकी बेटी को मिली। बेटी को हैरानी हुई कि जिस महिला को कई सालों से गुमशुदा माना जा रहा है, वह जमीन की बिक्री कैसे कर सकती है। इसके बाद बेटी ने शिकायत की और इसी शिकायत के आधार पर मामले की दोबारा जांच शुरू हुई।

पुलिस के हाथ लगी लापता महिला, जांच जारी

जांच के दौरान रिकॉर्ड देखे गए और महिला की तलाश की गई। बाद में पता चला कि वह पानीपत में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इसके बाद उसे पानीपत से बरामद कर उसके परिवार के पास लाया गया।पुलिस का मामला बेटी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड खंगाले और महिला की तलाश शुरू की। जांच के दौरान महिला पानीपत में मिली, जहां वह एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इसके बाद पुलिस उसे पानीपत से लेकर कुरुक्षेत्र आई और परिवार के हवाले कर दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिग्गज नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल

Voice of Panipat

सोनाली के चप्‍पल कांड पर सीएम मनोहर लाल ने कही ये बात

Voice of Panipat

हरियाणा में 21 और 22 को जमकर होगी बरसात

Voice of Panipat