28.6 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग, पानीपत का मामला

वायस ऑफ पानीपत:- पानीपत के गांव आटा में एक 17 साल की नाबालिग लड़की वैलेंटाइन डे के दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.. परिजनों ने अपनी बेटी की तलाश हर जगह की लेकिन बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चला.. फिर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस दोनों की तलाश में जूट गई है..

मतलौड़ा  क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे उनकी 17 साल 6 महिने की बेटी अचानक गायब हो गई.. मजदूरी करने वाले पिता को जब छोटे बच्चों ने बताया कि दीदी घर पर नहीं है.. तो उन्होंने  बेटी की हर जगह तलाश की.. रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला.. फिर शाम को पता चला की पड़ोस का एक युवक भी उसी समय से लापता है.. इससे परिवार को शक हुआ कि दोनों साथ में भाग गए हैं.. पीड़ित पिता ने बताया कि उनके परिवार में चार लड़कियां और एक लड़का है.. वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं.. फिर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस दोनों की तलाश में जूट गई है..  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बहन ने नही बांधी थी राखी तो भाई ने कर दी ह*त्या, अब हुई उम्रकैद

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए 1129 करोड़ रुपये

Sahab Ram

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई, सीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक

Voice of Panipat