March 22, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia News

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार, अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण पर कई जगह पर मुकदमे दर्ज किये गये थे। कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था। इसके बाद कालीचरण महाराज के खिलाफ बीते रविवार को रायपुर के टिकरापारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

कालीचरण महाराज मध्यप्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान में रह रहे थे। रायपुर पुलिस ने आज सुबह चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक आरोपी को लेकर पुलिस टीम रायपुर पहुंचेगी। रायपुर के एसपी  प्रशांत अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने के बाद उन पर देशद्रोह का केस लगाया गया है। जांच के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 153 ए (1) (ए), 153 बी (1) (ए), 295 ए, 505 (1) (बी) को भी शामिल किया गया है। 

इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी… इसके बाद लोगों ने तालियां भी बजाई।

इसके अलावा कालीचरण महाराज ने कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो। इसके आगे बोलते हुए कहा कि “हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा। महामूर्खों… मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं। पुणे सिटी पुलिस ने 19 दिसंबर को पुणे में समस्त हिंदू अघाड़ी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कालीचरण महाराज, मिलिंद एकबोटे, नंदकिशोर एकबोटे और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कालीचरण के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 295, 506 और 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी।वहीं कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बढ़ गई धुंध, सावधानी बरते, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग न करें- DC

Voice of Panipat

PANIPAT:- 26 वार्डो के लिए चुनाव के लिए नामांंकन 21 से 27 फरवरी तक होंगे दाखिल

Voice of Panipat

आज से हरियाणा में शुरू हुआ सीरो सर्वे, जानिए- क्या है सर्वे की खासियत

Voice of Panipat