34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

इस तारीख से शुरू हो सकता है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन अभी फिलहाल पहले के तरह ही किया जाएगा। बीते दिनों नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते यानी 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने फिर शुरू की जा सकती है। लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। देश में पिछले साल 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं। गौरतलब है कि, भारत से करीब 28 देशों के साथ एयर बबल व्यवस्था के तहत पिछले साल जुलाई से विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तरफ से बीते शुक्रवार जारी एक बयान में कहा गया था कि, कर्मिशियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के मुद्दे पर गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय ने सहमति जताई है। जिसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि, 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है। लेकिन फिलहाल इस मामले में परिस्थितियां, मौजूदा व्यवस्था के अनुसार ही बने रहने की संभावना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबंधित मंत्रालय और अधिकारियों से इस विषय पर समीक्षा करने के लिए कहा था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शौक पूरा करने के लिए चुराई थी बाइक, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat

इंडियन आयल ने की इस योजना की हुई शुरूआत, पेट्रोल-डीजल खत्म होने पर एक कॉल पर मिलेगी सुविधा

Voice of Panipat

Airtel, Jio और Vi के ये हैं सबसे सस्ते Recharge Plan, 150 रुपये से भी कम में मिलता है 12GB तक डेटा

Voice of Panipat