September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- शौक पूरा करने के लिए चुराई थी बाइक, अब गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस ने गोहाना रोड पर खन्ना मोड़ के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पपू निवासी मुंडलाना सोनीपत के रूप में हुई।

किशनपूरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर आशिष ने बताया कि किशनपुरा चौकी की टीम वीरवार को गोहाना रोड पर खन्ना मोड़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शुगर मील की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक सवार पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने नाका पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पपू पुत्र सत्यवान निवासी मुंडलाना सोनीपत के रूप में बताई।  बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 15 जुलाई को खन्ना रोड पर डीएन बतरा हॉस्पिटल के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बबैल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर आशिष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। उसके पास खुद की बाइक नही थी। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुकदमें से नाम कटवाने का झांसा देकर 22 लाख रूपए जबरन वसूली मामले में दूसर आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार ने विनेश फोगाट को दिए 4 करोड़

Voice of Panipat

PANIPAT:- डेरे वालें मामले में आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Voice of Panipat