September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 

वायस ऑफ पानीपत(सोनम गुप्ता):- भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल पांचवीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलुन बुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा। मैच का एकमात्र गोल मैच के 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन दोनों टीम इसे गोल में तब्दील न कर सकी। इससे पहले तीसरे प्लेस के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ कोरिया को 5-2 से हरा दिया।

भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में कन्वर्ट नहीं होने दिया। अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में गोल पर सीधा शॉट मारा। यहां चीन ले गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत और चीन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में बहुत कम मौके मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाए। चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक का मजबूती के साथ सामना किया है। इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के रहा। इस क्वार्टर में चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके उन्होंने जरूर बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंडर ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT के 4 पुलिसकर्मियों को पर गिरी गाज, SP ने लिया बड़ा एक्शन

Voice of Panipat

HARYANA:- कावड़ छोड़कर शिविर से फरार हुए युवक-युवती, हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे थे

Voice of Panipat

पानीपत की पालीवाल इंडस्ट्री में 1 करोड़ की चोरी, गेट मैनेजर भी शामिल

Voice of Panipat