43.3 C
Panipat
June 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- दिल्ली हाईकोर्ट ने उस VIDEO पर नाराजगी जताई, जिसमें बाबा रामदेव ने शरबत जिहाद शब्द का इस्तेमाल किया था.. जस्टिस अमित बंसल ने कहा कि यह बयान माफी लायक नहीं है.. इसने कोर्ट की अंतरआत्मा झकझोर दी.. कोर्ट के फटकार के बाद पंतजलि के फाउंडर रामदेव ने कहा कि हम ऐसे सभी VIDEO हटा लेंगे, जिनमें धार्मिक टिप्पणियां की गई हैं.. कोर्ट ने रामदेव को एफिडेविट दाखिल करने का आदेश भी दिया है.. बाबा रामदेव ने 3 अप्रैल को पतंजलि के शरबत की लॉन्चिंग की थी.. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि एक कंपनी शरबत बनाती है.. उससे जो पैसा मिलता है, उससे मदरसे और मस्जिदें बनवाती है.. बाबा रामदेव ने कहा था कि जैसे लव जिहाद और वोट जिहाद चल रहा है, वैसे ही शरबत जिहाद भी चल रहा है..

इसके खिलाफ रुह अफजा शरबत बनाने वाली कंपनी हमदर्द ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.. कंपनी की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलीलें दीं.. रोहतगी ने कहा कि यह धर्म के नाम पर हमला है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

2 सीनियर छात्रा कर रही थी युवती के साथ अश्लील रैगिंग, MBBS छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा, 4 बाइक, 2 स्कूटी, 15 हजार बरामद

Voice of Panipat

पत्नी के चरित्र पर हुआ शक, तो पति ने तेजधार हथियार से कर दी उसकी हत्या

Voice of Panipat