27.8 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsIndia News

हरियाणा से होकर गुजरेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में पूरा होगा 24 घंटे का सफर

हरियाणा से होकर गुजरेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में पूरा होगा 24 घंटे का सफर

Delhi-Mumbai Expressway Update: देश के सबसे लंबे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही इस एक्सप्रेसवे को पूरी तरह चालू किया जा सकता है।

एक्सप्रेसवे का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा (करीब 850 किलोमीटर) चालू हो चुका है। दिल्ली से वड़ोदरा (गुजरात) तक का एक्सप्रेसवे आवाजाही के लिए खुल चुका है। वहीं आगे अभी काम जारी है। वड़ोदरा से मुंबई के बीच लगभग 450-500 किलोमीटर का काम पूरा किया जा रहा है।

क्या है सबसे लंबे एक्सप्रेसवे की खासियत ?

1,386 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के 20 से ज्यादा बड़े शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देता है।

ये 8 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। इसे 12 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को कनेक्ट करेगा। पूरा कॉरिडोर चालू होने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर 24 घंटे की जगह 12 घंटे रह जाएगा। यात्री महज 12 घंटे में मुंबई तक का सफर तय करेंगे।

ये एक्सप्रेसवे दिल्ली और हरियाणा के बीच 169 किमी लंबा है। यहां काम लगभग पूरा हो चुका है, और वाहनों की आवाजाही के लिए इसे शुरू कर दिया गया है।

यह दिल्ली के सराय काले खां, डीएनडी फ्लाईओवर से हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नूंह मेवात,पलवल तक जाता है। ये एशिया का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें वन्यजीवों की जंगलों, वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी में आवाजाही को देखते हुए ओवरपास और मुकुंदरा हिल्स में सुरंग के साथ बनाया गया है।

Related posts

HARYANA :- नागरिकों के पास वोटर कार्ड बनवाने का आखिरी मौका, इस तारीख तक बनवा सकते हैं वोटर कार्ड

Voice of Panipat

खुशखबरी: हरियाणा के हिसार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा मजबूत, 12 नए रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें

Sahab Ram

पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे श्रमिकों से की मारपीट, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat