September 24, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

पानीपत जिले के 102 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 24 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि

Panipat News: हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार जिले के 102 छात्रों को स्कॉलरशिप देगी। इस वर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी 24 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए दी जाएगी। सरकार द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 29 नवंबर को रखी गई है।

आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

सरकार द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना (NMMS)-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थी 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। NMMS स्कॉलरशिप परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पानीपत जिले के लिए एनएमएमएस में 102 विद्यार्थियों का कोटा निर्धारित किया है।

चयनित विद्यार्थियों को 4 साल में मिलेगी 48000 रुपए की स्कॉलरशिप

सरकार द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार 4 वर्षों में प्रत्येक विद्यार्थी को 48 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति प्राप्त हो सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

राकेश बूरा ने पात्र विद्यार्थियो से समय पर आवेदन करने का आह्वान किया। सरकार की इस स्कॉलरशिप योजना के लिए विद्यार्थी हरियाणा के राजकीय या सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए। इस योजना से गरीब तबके के बच्चे अपनी पढ़ाई को जारी रखने हेतु आर्थिक लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी को दिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश, पढ़िए क्या है मामला

Voice of Panipat

HARYANA में डेंगू के D2 टाइप वायरस की एंट्री

Voice of Panipat

Panipat: 26 जनवरी के मध्य नजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पेंनी नजर

Voice of Panipat

Leave a Comment