September 22, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaSports

हरियाणा के पहलवानों का दम! विक्की हुड्डा बने भारत केसरी, चंद्रमोहन भारत कुमार

हरियाणा के पहलवानों का दम! विक्की हुड्डा बने भारत केसरी, चंद्रमोहन भारत कुमार

हरियाणा के पहलवानों ने एक बार फिर से दंगल में अपना वर्चस्व कायम रखा है। भारत में पहलवानों को कुश्ती के बेहतर प्रदर्शन पर मिलने वाले भारत केसरी व भारत कुमार दोनों ही पदवी हरियाणा के पहलवानों ने अपने पास रखी है। यह भारत केसरी व भारत कुमार के लिए कड़े मुकाबले पानीपत जिले के गांव मांडी में हुए कुश्ती दंगल में हुए।

इसमें शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी मिर्चपुर के पहलवान विक्की हुड्डा ने भारत केसरी (पुरुष) का खिताब अपने नाम किया जबकि चंद्रमोहन ने भारत कुमार का खिताब जीता। वहीं विशाल कालीरामण ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अकादमी की पहलवान गरिमा ढांडा ने भारत केसरी (महिला) मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 25 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में कई कॉमनवेल्थ पदक विजेता पहलवानों के पहुंचने से मुकाबले और भी कड़े रहे। कोच अजय पहलवान ने कहा कि मिर्चपुर अकादमी के पहलवानों की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और खिलाड़ियों की मेहनत है। बड़े स्तर के पहलवानों के साथ मुकाबला करके जीत हासिल करना खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।

चंद्रमोहन ने फाइनल में नवीन मलिक को हराया

चंद्रमोहन ने पहले मुकाबले में रायपुर अखाड़ा सोनीपत के पहलवान प्रवीण, दूसरे मुकाबले में मांडोठी के पहलवान कार्तिक और तीसरे मुकाबले में नांगल दिल्ली के पहलवान राहुल को हराया। सेमीफाइनल में अश्वनी अखाड़ा खरखौदा के पहलवान सचिन को शिकस्त देकर चंद्रमोहन ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला रायपुर अखाड़ा सोनीपत के कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट नवीन मलिक पुगथला से हुआ। चंद्रमोहन ने कड़े मुकाबले में नवीन मलिक को हराकर भारत कुमार का खिताब अपने नाम किया।

पांच मुकाबले जीतकर भारत केसरी बने विक्की

कोच अजय पहलवान और जयभगवान लाठर ने बताया कि विक्की हुड्डा ने पहले मुकाबले में उन्होंने सोनू अखाड़ा बहादुरगढ़ के पहलवान विकास को हराया। दूसरे मुकाबले में छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के पहलवान लक्ष्य को हराया। तीसरे मुकाबले में योगेश्वर दत्त अकादमी के पहलवान आशु को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में रायपुर अखाड़ा के पहलवान साहिल जागलान को मात दी। फाइनल मुकाबले में छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के पहलवान अनिरुद्ध गुलिया को हराकर खिताब जीता।

Related posts

दिग्विजय चौटाला ने पत्रकार मंदीप पुनिया की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट, लिखा सिर्फ….

Voice of Panipat

ISRO की साल की पहली लॉन्चिंग फेल, तीसरे स्टेज में रास्ते से भटका

Voice of Panipat

सावधान यात्रियों! अब रेल नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा ..

Voice of Panipat

Leave a Comment