September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

1 अगस्त तक रहेगा मौसम खराब,हरियाणा के इन जिलों में हो रही बारिश,16 में अलर्ट जारी

वॉयस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-आपको बता दे कि मौसम विभाग ने आज हरियाणा में इन 16 जिलों में(हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला)बारीश का अलर्ट जारी किया है…वंहि आज सुबह से पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी महेंद्रगढ़ और नारनौल में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

वहीं यमुनानगर में फैजपुर मस्जिद के पास 21 लाख की लागत से बना स्टड बारिश में टूट गया। तेज बरसात के कारण स्टड दो हिस्सों में बंट गया। लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सरकार से विजिलेंस जांच की मांग की। हालांकि मानसून में जितनी बारिश होनी चाहिए, उसके लगभग आधी बारिश हो चुकी है…1 जून से 30 सितंबर तक 4 महीनों में आमतौर पर 438 मिमी बारिश होती है। अब तक लगभग 219 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 12% अधिक है। 6 जिलों में बहुत ज्यादा, 5 में ज्यादा, 3 में सामान्य और 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत सहित 10 जिलों को मिलेंगी 50 ई-बसें

Voice of Panipat

दिनदहाड़े ताला तोड़ घर में घुसे चोर , सोने चांदी के जेवर लेकर फरार

Voice of Panipat

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी को लेकर सीएम ने किया ये ऐलान

Sahab Ram